फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर राजा गांव निवासी राजेंद्र गोंड (60) बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे साइकिल से बागापार चौराहे की ओर जा रह थे। अभी वह मुख्य सड़क पर पहुंचे थे तभी झनझनपुर की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार होने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। बाद में चालक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। घायल बुजुर्ग को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। बागापार चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि ने बताया कि चालक और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें