फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बुजुर्ग की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा

Wed, 21 Aug 2024 04:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां क्षेत्र के परतावल चौराहे पर पिपरिया गांव के पास एक निजी अस्पताल में मंगलवार को देर शाम इलाज के बाद बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

श्यामदेउरवां क्षेत्र के बसहिया खुर्द निवासी उत्तम गुप्ता (70) की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार सुबह उनकी बेटी इलाज के लिए परतावल पिपरिया स्थित एक निजी अस्पताल में ले गई। वहां इलाज के बाद उन्हें घर ले जाया गया। आरोप है कि शाम करीब पांच बजे निजी अस्पताल के डाक्टर द्वारा दी गई दवा पिलाया गया तो बुजुर्ग की हालत बिगड़ने लगी।
राहत न मिलने पर उसे परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि इनकी मौत यहां लाने के पहले ही हो चुकी है। इस पर परिजन शव लेकर पिपरिया स्थित निजी अस्पताल पर ले गए और हंगामा करने लगे। कुछ देर में मौके पर जिला के डिप्टी सीएमओ राजेश द्विवेदी व चौकी प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह पहुंचे। डॉ. राजेश द्विवेदी ने अस्पताल के कागजात व जरूरी दस्तावेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम न कराने की इच्छा जताई।

डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल का जांच किया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते हैं। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें