फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत गुरली-रमगढ़वा क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार को रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि सुबह प्वाइंट्समैन ने जानकारी दी कि सिसवा-खड्डा रेल मार्ग पर किलोमीटर संख्या 324/0-4 के समीप एक वृद्ध की ट्रेन संख्या 55096 की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान कोठीभार थाना क्षेत्र स्थित सबयां के टोला बुचिया निवासी द्वारिका (65) के रूप में हुई है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नही मिली है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें