करंट लगने से बड़े भाई की मौत, छोटा घायल
घुघली। थाना क्षेत्र के ढेकही में करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से झुलस गया। उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सदर सीओ अजय सिंह चौहान ने बताया कि घुघली क्षेत्र के ढेकही में दुर्गा पूजा पंडाल में माइक से बोलने के दौरान दो भाई आपस में माइक की छिना झपटी करने लगे। बड़ा भाई उमेश (16) ने माइक को ऊपर किया तो बिजली के तार से स्पर्श होने के कारण करंट का तेज झटका लगा।
उमेश एवं अनुराग (10) दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। अनुराग अस्पताल में भर्ती है।