फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महराजगंज डिपो में चालकों की कमी से खड़ी रहती हैं आठ से 10 बसें

Wed, 31 Jan 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में रोडवेज की सेवा प्रभावित हो गई है। वर्कशाप में आए दिन आठ से 10 बसें खड़ी रहने से रोडवेज यात्रियों को समस्या हो रही है। लेकिन, विभाग के अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। महराजगंज डिपो के बेड़े में कुल 55 बसें हैं। हालांकि, चालक-परिचालक की कमी से महज 47 बसें ही संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में 55 बसों के संचालन के लिए 90 चालकों की जरूरत है। वर्तमान में केवल 56 चालक ही तैनात हैं। वहीं, 100 परिचालकों की जरूरत के सापेक्ष केवल 89 परिचालक ही तैनात हैं। चालक परिचालक कम होने से प्रतिदिन वर्कशाप में आठ से 10 बसें खड़ी रहती हैं। रोडवेज की ओर से चालकों की भर्ती के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बसों को संचालित करने के लिए चालक ही नहीं मिल पा रहे हैं।
रोडवेज बसों से सफर के लिए स्टेशन परिसर में खड़े मनोज ने बताया कि रोडवेज के पास बसें तो हैं, लेकिन चालक और परिचालक नहीं होने से समय से बस नहीं मिल पाती हैं। वहीं बगल में खड़े राजेश ने कहा कि वर्कशाप व स्टेशन में भी स्टाफ की कमी से स्टेशन पर बसों के संचालन की सही जानकारी नहीं मिल पाती है। हरिकेश ने कहा कि गोरखपुर जाने के लिए रात में बस सेवा समय से नहीं मिलती है। इससे बहुत अधिक परेशानी होती है। अगर सभी स्टाफ होते तो बेहतर सेवा मिलती।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने कहा कि निगम की ओर से चालक भर्ती के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ चालकों को चयनित कर लखनऊ भेजा गया है। तैनाती होने के बाद बसों का संचालन बढे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें