फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बालश्रम उन्मूलन अभियान में आठ किशोर श्रमिक चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में एक जून से चलाए गए बालश्रम उन्मूलन अभियान में कुल 8 बाल श्रमिकों को चिन्हित किया गया है। इनको कौशल विकास मिशन के कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभियान एक जून से 15 जुलाई तक महराजगंज, सिंन्दुरिया, मिठौरा, निचलौल में चलाया गया था।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जनपद में एक जून से बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। महराजगंज, सिंन्दुरियां, मिठौरा, निचलौल के प्रतिष्ठानों में काम कर रहे आठ किशोर श्रमिकों को चिन्हित कर उनका पूरा विवरण दर्ज कर उनके माता-पिता को सौंप दिया गया। अभियान में श्रम विभाग के अधिकारी धीरज सिंह, एसएन सिंह, जकी अहमद, जेपी सिंह यादव समेत अन्य शामिल रहे। इस संबंध में श्रम प्रवर्तन अधिकारी पीआर अनिल ने बताया कि चिन्हित बाल श्रमिकों को आईटीआई और कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाल श्रमिकों का विवरण दर्ज है। प्रतिष्ठानों से मुक्त कराकर उनके माता पिता को सौंप दिया गया है। प्रशिक्षण लेने के बाद समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें