फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौतनवा ब्लाॅक प्रमुख समेत आठ नामजद, 15 अज्ञात पर केस

Wed, 26 Jun 2024 05:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के जय प्रकाश नगर वार्ड में 15 जून को भूमि में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर ब्लाॅक प्रमुख समेत आठ नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में वार्ड नंबर 13 महेंद्र नगर नौतनवा निवासी विनय कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे के एक पेट्रोल पंप के सामने उनकी पुश्तैनी मकान है। मकान के पीछे मद्धेशिया वैश्य सेवा समिति का धर्मशाला जो वर्तमान समय में निर्माणाधीन है। उस धर्मशाला के अध्यक्ष सनातन मद्धेशिया उर्फ दुनमुन, किशोर मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया ब्लाॅक प्रमुख नौतनवा, गोपाल मद्धेशिया, राजेश मद्धेशिया, रमेश मद्धेशिया, विरेन्द्र मद्धेशिया व 15 लोग अज्ञात लोग उनकी पत्नी बंदना सिंह, पुत्र हर्ष सिंह की घर में घुसकर पिटाई कर दी। परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर शुरुआत से ही समाधान नहीं निकल पा रहा है। पुलिस की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि विनय कुमार सिंह की तहरीर पर सनातन मद्धेशिया, ब्लाॅक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, किशोर मद्धेशिया, गोपाल मद्धेशिया, राजेश मद्धेशिया समेत आठ नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ गोलबंद होकर, घर में घुसकर मारपीट करने, धमकी देने तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष की तहरीर पर पहले दर्ज हुआ था केस
नौतनवा। नानक नगर निवासी गोपाल की तहरीर पर पहले ही सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मद्धेशिया वैश्य सेवा समिति नौतनवा द्वारा समिति की भूमि पर धर्मशाला का निर्माण कराया जा रहा था। 15 जून को दोपहर करीब 12 बजे निर्माण के दौरान मारपीट हुई थी। आरोपी विनय कुमार सिंह, हर्ष सिंह, हर्षिता सिंह, अजीत सिंह, अशोक सिंह समेत कुल सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें