आठ आरक्षियों को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि जिले के आठ पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक मिला है। मोहम्मद उस्मान, हिमांशुपति त्रिपाठी, तारा सिंह, विद्यासागर, सुरेश यादव, श्री कृष्ण यादव, आनंद कुमार गुप्ता और अश्वनी कुमार को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। संवाद