महराजगंज। तहसील सभागार में मंगलवार को उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।
आठ लेखपाल बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए अनुपस्थित सभी लेखपालों का मई माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की ढीलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप सभी कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूरा किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने अनुपस्थित लेखपाल जनक राज प्रजापति, अंबरीष पांडेय, महिमा, शीला चौधरी, प्रशांत मणि, दीपक सिंह, अंजनी कुमार गुप्ता और रुद्र प्रताप का मई माह का वेतन बाधित कर स्पष्टीकरण मांगा है। संवाद