फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिंक रैली के जरिए मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास

Fri, 10 May 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्रोबेशन, बल विकास एवं पुष्टाहार सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत 300 महिला कर्मियों ने प्रतिभाग किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बृहस्पतिवार को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए पिंक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में पुलिस, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्रोबेशन, बल विकास एवं पुष्टाहार सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत 300 महिला कर्मियों ने प्रतिभाग किया।
रैली कलक्ट्रेट परिसर से निकलकर सक्सेना चौक होते हुए जिला क्रीड़ा स्टेडियम पहुंची। वहां से पुनः सक्सेना चौक होते हुए हनुमानगढ़ी पर समाप्त हुई। रैली में शामिल महिलाओं ने मतदाताओं से एक जून को मतदान करने की अपील की। इससे पूर्व रैली में शामिल वाहनों पर जनपद का स्वीप लोगो चस्पा किया गया और अपर जिलाधिकारी और स्वीप प्रभारी/डीआईओएस द्वारा मतदान और स्वीप कार्यक्रम के महत्व के विषय में अवगत कराया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आज स्वीप कार्यक्रम के तहत पिंक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 300 महिला कर्मियों ने मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। इस रैली का आयोजन विशेष तौर पर जनपद की महिला मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु आयोजित किया गया, जिससे चुनाव में उनकी अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, एसडीएम शैलेंद्र गुप्ता, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, तहसीलदार अमित सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें