फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जागरूकता का असर...हर बार चुनाव में बढ़ता गया मतदान का प्रतिशत

Tue, 09 Apr 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में बीते पांच चुनाव के आंकड़ों पर गौर करें तो हर बार चुनाव में मतदान का ग्राफ बढ़ता गया। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 64 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके पहले वर्ष वर्ष 2014 में 60.6 प्रतिशत ही मतदान हो सका था। इस बार 70 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने पर जोर है। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। जागरूकता रैली के जरिए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नारों के जरिए मतदान की महत्ता को बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है। इस बार 70 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य है। इसे ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। स्कूल कॉलेजों से लेकर स्वयंसेवी संगठनों की ओर से जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। वर्ष 2004, 2009, 2014 व वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव हुआ था। इन चार चुनाव में हर साल वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ। वर्ष 1971 की बात करें तो मजह 40 प्रतिशत ही मतदान हुआ है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान की महत्ता के बताने की युक्ति काम आई तो वोट प्रतिशत बढ़ता गया।
रोटरी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह कहते हैं कि मतदान की महत्ता के बारे में लोगों को बताया जाता है। संगठन के जरिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। इस बार निश्चित रूप से जिले का मत प्रतिशत बढ़ेगा। सिटिजन फोरम के महासचिव विमल पांडेय कहते हैं कि विविध आयोजन के माध्यम से लोगों को मतदान की महत्ता बताई जा रही है। जिले में लोग जागरूक हो रहे हैं। यहीं वजह है कि जिले के मत प्रतिशत में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

-
मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किया गया है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। जागरूकता रैली, गोष्ठी के जरिए लोगाें को जागरूक करने पर जोर है। इस बार जिले के मत प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी। -डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें