फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रहरी समाज की बैठक में धर्मशाला निर्माण पर बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रहरी समाज की बैठक में धर्मशाला निर्माण पर बनी रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। अग्रहरी वैश्य सेवा समिति के नगर अध्यक्ष अजय अग्रहरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके आवास पर संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें समाज के लिए धर्मशाला निर्माण हेतु भूमि की खरीददारी करने की रूपरेखा तैयार करने, गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग प्रदान करने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष ने कहा कि अपने समाज का नगर में एक धर्मशाला होना आवश्यक है। धर्मशाला के निर्माण से समाज की ओर से आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह, शादी, बैठक एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। समाज का अपना धर्मशाला होने से जहां गरीब परिवारों को काफी सहूलियत मिलेगी, वहीं समाज के प्रत्येक सदस्यों को एकत्रित होने के लिए एक स्थान भी उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज की गरीब परिवार की लड़कियों की शादी में धन व अन्य कोई दुविधा आड़े न आए, इसके लिए भी हमें आगे आने की जरूरत है। हम सभी को चाहिए कि ऐसे परिवारों को चिह्नित कर उनका हर रूप से सहयोग करना सुनिश्चित करें। इस दौरान देव प्रकाश अग्रहरि, ठाकुर लाल अग्रहरी, विंध्याचल अग्रहरी, संदीप अग्रहरी, सुशील, संजीव अग्रहरी, अविनाश मोहन अग्रहरी, आकाश अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें