फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जाएंगे

Sun, 03 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत सिसवा में जागरूकता रैली निकाली गई। - फोटो : कुंदन सिह
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र से जागरूकता रैली निकाली गई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने  शिक्षा से संबंधित नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। जागरूकता रैली रोडवेज बस स्टैंड, हनुमानगढ़ी रोड, गोपाल नगर, मिरशिकारी होते हुए पुन: बीआरसी पहुंची। रैली में छात्राओं ने आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे, सब पढ़ें सब बढ़ें, कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार आदि नारे लगाए। विद्यालय की वार्डेन शशि मिश्रा, दीपाली सिंह, पूनम यादव, संध्या राय, सह समन्वयक अरुण कुमार सिंह, राजेश कुमार, दामोदर सिंह, मनीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें