फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सवारी को लेकर ई-रिक्शा चालकों में मारपीट, वीडियो वायरल

Sat, 18 May 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नगर के गांधी चौक पर सवारी बैठाने को लेकर ई-रिक्शा चालकों में मारपीट हो गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में छह सात की संख्या में लोग मारपीट करते दिख रहे हैं। एक महिला भी दिख रही है। पुलिस ने चार लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन


गांधी चौक नौतनवा कस्बा का सबसे व्यस्ततम और मुख्य चौराहा है, जहां से सोनौली, ठूठीबारी, खैराटी, तहसील मुख्यालय और नौतनवा कसबे में लोग आते जाते हैं। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस की ड्यूटी रहती है उसके बावजूद भी ई-रिक्शा चालक मारपीट करते रहते हैं। गांधी चौक पर ई-रिक्शा चालकों का जमावड़ा लगा रहता है। शुक्रवार को सवारी बैठाने को लेकर दो ई-रिक्शा आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। मारपीट में अन्य लोग शामिल हो गए, जिसमें एक महिला भी मारपीट में शामिल दिख रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस चालकों को पकड़कर थाने ले गई। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस चार चालकों को थाने ले गई और शांति भंग के आरोप में चालान किया है।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि सवारी बैठाने को लेकर दो ई रिक्शा चालकों में मारपीट हुई थी। मारपीट करने के आरोप में एक पक्ष से दीपू कुमार शाह व मुन्ना शाह निवासी वार्ड नंबर 8 मधुवन नगर नौतनवा और दूसरे पक्ष के राजकुमार, वासुदेव निवासी वार्ड नंबर 13 महेन्द्र नगर नौतनवा को शांति भंग में चालान किया गया है। दो ई रिक्शा सीज कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें