फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परिवर्तित मार्ग से चलेगी दुर्ग एक्सप्रेस

Wed, 18 Dec 2024 08:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जफराबाद खंड के अयोध्या कैंट स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे प्रशासन ने दुर्ग एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया है। दुर्ग से 19 एवं 26 दिसंबर तथा 02 जनवरी, 2025 को चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी जं.-जौनपुर-औड़िहार-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं नौतनवा से 21 एवं 28 दिसम्बर व 04 जनवरी, 2025 को चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-औंड़िहार-जौनपुर-वाराणसी जं.-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इसकी जानकारी जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें