फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस की तत्परता से चोरी हुआ मोबाइल एक घंटे में बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। मंगलवार को श्यामदेउरवां चौराहे से चोरी हुआ मोबाइल फोन पुलिस की सक्रियता से महज एक घंटे में बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुहम्मदपुर निवासी हिना दवा इलाज के सिलसिले में श्यामदेउरवां चौराहे पर आई थीं। वह बड़हरा-बरईपार मार्ग स्थित एक फास्ट-फूड की दुकान पर सामान खरीदने के बाद भुगतान कर रही थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। मोबाइल गायब होने की जानकारी मिलते ही हिना ने तुरंत श्यामदेउरवां पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और सर्विलांस की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई। जांच के दौरान मोबाइल की लोकेशन परतावल चौराहे के आसपास मिली। इसके बाद परतावल चौकी पर तैनात उप निरीक्षक अखिलेश यादव ने मौके पर पहुंचकर सघन छानबीन शुरू की। पुलिस की तेज कार्रवाई के चलते महज एक घंटे के भीतर मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। बरामद मोबाइल को पुलिस ने पीड़िता हिना को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें