फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मौसम की बेरुखी से जिले में सूखे जैसे हालात, किसान परेशान

विज्ञापन
मौसम की बेरुखी से जिले में सूखे जैसे हालात, किसान परेशान
विज्ञापन
पंपिंग सेट के सहारे खेतों में खड़ी धान की फसल को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे किसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बागापार। मौसम की बेरुखी इस बार किसानों को परेशान कर रही है। अब तक अच्छी बारिश नहीं होने से किसान चिंतित हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार अब तक बहुत कम बारिश हुई है। बारिश न होने से धान की फसल बर्बाद होने की कगार पर है। जिले के कई इलाकों की खेतों में दरारें पड़ चुकी हैं। जैसे तैसे पंपसेट के सहारे खेतों में खड़ी धान की फसल को बचाने के लिए किसान जद्दोजहद कर रहे हैं। वहीं तेज धूप एवं गर्मी के कारण खेतों से नमी दम तोड़ रही है।
हर वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष कम बारिश होने से सदर क्षेत्र के बागापार, कटहरा, रामपुर बुजुर्ग, लखिमा थरूआ, बड़हरा रानी, बेलवाकाजी, विजयपुर, केवलापुर खुर्द, बरगदवा राजा, सलामतगढ़, बड़हरा राजा, शेखपुरवा, नाथनगर, बेलभरिया, कम्हरिया कला, नदुआ, बसंतपुर, बरवाराजा, बरईपट्टी, चैनपुर, बरगदही, कसमरिया, पिपरा कल्याण, अरनहवा, सोनरा, सिसवनिया, बैजनाथपुर आदि गांव के धान की फसल पानी के अभाव में सूख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
बारिश न होने से हर सप्ताह खेत की सिंचाई करनी पड़ रही हैं। खाद, बीज एवं डीजल की में हुए खर्च से आर्थिक बोझ बढ़ गया है। मौसम को लेकर हम चिंतित हैं। बारिश नहीं हुई तो एक मुट्ठी अनाज घर नहीं आ पाएगा।
- संगम गुप्ता, कटहरा


बारिश न होने से सूखे जैसी हालत हो गए हैं। पानी के अभाव में धान की फसल पीली पड़ गई है। यह समझ में नहीं आ रहा है कि धान की फसल को कैसे बचाया जाए।

- अली शेर, कटहरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें