फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ड्रोन सर्वे की टीम आएगी आज, स्टेटिक्स सर्वे पूरा होने के कगार पर

Thu, 30 Nov 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आनंदनगर-महराजगंज-घुघली रेल मार्ग बिछाने के लिए सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। बुधवार को डीजीपीएस यानी स्टेटिक्स सर्वे किया जा रहा है। इसमें पटरी को कैसे सही ढंग से बिछाया जाए इसका एंगल मिलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को यह काम पूरा हो जाएगा। पूरे रूट पर लेबलिंग का काम पूरा हो चुका है। ड्रोन से लाइडर सर्वे भी किया जाएगा। एक-एक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सदर व फरेंदा तहसील के 53 गांवाें से होकर 52.7 किलोमीटर रेल लाइन गुजरेगी। चार गांव की जमीनों के अधिग्रहण के लिए फाइल शासन को भेजी जा चुकी है। स्टेटिक्स सर्वे में रेलवे ट्रैक के लिए मशीन से एंगल मिलाया जा रहा है। यह काम बृहस्पतिवार को पूरा कर लिया जाएगा।
रेलवे लाइन के निर्माण के लिए 191.059 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया धीरे-धीरे पूरी की जा रही है। रेलवे ट्रैक जिन गांवों से होकर गुजरेगी, उस क्षेत्र के लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्र लोग इस इस उम्मीद से खुश हैं कि 33 साल बाद जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जुड़ने का सपना पूरा होगा।
विज्ञापन

कहां-कहां से गुजरगी नई ब्रॉड गेज लाइन
घुघली-महराजगंज-आनंदनगर नई ब्रॉड गेज लाइन फरेंदा तहसील क्षेत्र के सिधवारी, मथुरानगर, सेमराडाडी, गोपलापुर, अलहदिया महदेवा, जंगल जोगियाबारी, देउरवा, परसिया बुजुर्ग, रूनुआ, गोपलापुर व रामनगर के अलावा गोविन्दपुर व रामनगर सदर तहसील क्षेत्र के जंगल दुधई उर्फ चेहरी, पिपरा रसूलपुर, कांध, पकड़ी नौनिया, सिसवा अमहवा, रूधौली भावचक के रास्ते रामपुर बल्डीहा, जोगिया व घुघली खुर्द गांव से होकर गुजरेगी।
ड्रोन से लाइडर सर्वे के जरिए जमीन की वास्तविक स्थिति की जानकारी हो सकेगी।लेबलिंग का काम पूरा हो गया है। स्टेटिक्स सर्वे हो रहा है। टीम तेजी से काम कर रही है। स्टेस्टिक्स सर्वे में मशीन से सही एंगल मिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

- मुकेश कुमार कुशवाहा, सर्वेयर, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें