फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ड्रोन लाइडर सर्वे पूरा, चार गांवों की 16.4248 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण

Tue, 05 Dec 2023 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आनंदनगर-महराजगंज-घुघली 52 किमी नई रेलवे लाइन के लिए ड्रोन लाइडर सर्वे पूरा हो चुका है। घुघली क्षेत्र के चार गांवों की 16.4248 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा। भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना भारत के राजपत्र में जारी कर दी गई है। सेंटर लाइन पिलर लगाया जा चुका है। जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जनवरी से मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आनंदनगर से महराजगंज-घुघली 52 किमी नई रेलवे लाइन के लिए जोगिया, घुघली खुर्द, घघरूआ खंडेसर व रामपुर बल्डीहा गांव में 16.4248 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की है। इसमें जोगिया गांव में 0.2576 हेक्टेयर क्षेत्रफल भूमि घुघली बुजुर्ग के 4.9438 हेक्टेयर, रामपुर बल्डीहा के 8.4699 हेक्टेयर कुल 21 खसरा संख्या, घघरूआ खंडेसर गांव के 2.7117 हेक्टेयर भूमि सहित कुल 16.4248 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सर्वेयर मुकेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि ड्रोन लाइडर सर्वे पूरा हो चुका है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए कार्रवाई तेजी से हो रही है। आने वाले दिनों में महराजगंज जिला मुख्यालय पर ट्रेन दौड़ेगी। जमीनों के अधिग्रहण के लिए क्रमश: सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस कार्य की निगरानी स्वयं कर रहा हूं। कार्य की प्रगति के बारे में अपडेट लेने साथ ही जरूरत के अनुसार अवरोध को दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें