फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ड्राइविंग लाइसेंस... कैमरे की नजर में टेस्ट ड्राइव

Fri, 21 Jun 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। एआरटीओ कार्यालय परिसर में स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट कैमरे की नजर में हो रहा है। यहां टेस्ट ट्रैक बनवाया गया है। टेस्ट की मॉनिटरिंग के लिए कैमरे व सेंसर लगा दिए गए हैं। थोड़ी सी लापरवाही होने पर आवेदक फेल हो जाते हैं। सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद ट्रैक पर गाड़ी चलाना पड़ता है।
विज्ञापन

चार व दो पहिया वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसें बनवाने में गड़बड़झाला नहीं हो सकेगा। इसमें असफल होने पर लाइसेंस नहीं बन सकेगा। विभाग की ओर से इस पर विशेष निगरानी की जा रही है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद ऑनलाइन टेस्ट देकर ही प्रशिक्षु लाइसेंस बनवा सकेगा। इसके बाद ही स्थायी लाइसेंस बनाया जा सकेगा। ऐसे में आवेदकों को पूरी तैयारी के साथ ही ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए। आवेदक को परिवहन विभाग की वेबसाइट सारथी पोर्टल पर लर्निंग (प्रशिक्षु) लाइसेंस के लिए दो विकल्प मिलेंगे।
विज्ञापन

संभागीय निरीक्षक आरडी प्रसाद ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की नजर में टेस्ट ड्राइव होता है। ऊपर से इसकी मानिटरिंग होती है।

टेस्ट देने के दौरान ये बरतें सावधानी

-मोबाइल या कंप्यूटर पर टेस्ट देने के दौरान किसी दूसरे व्यक्ति की आवाज नहीं आए।

-स्क्रीन पर आवेदक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति दिखाई न दे।
-स्क्रीन पर कोई अन्य व्यक्ति के दिखाई देने पर टेस्ट में नकल मानकर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। फीस भी लैप्स हो जाएगी।
- आधार कार्ड में कोई गलती है तो उसे दुरुस्त कराने के बाद ही आवेदन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें