महराजगंज। जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण निचलौल रोड पर आए दिन लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। पहले यातायात पुलिस की अनदेखी से परेशानी थी। अब बिजली विभाग ने मुख्य मार्ग पर ही मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर छोड़ दिया गया है।
बृहस्पतिवार को इसके चलते उपनिबंधक कार्यालय गेट से लेकर नगर पालिका कार्यालय होते हुए रोडवेज बस स्टेशन तक जाम की स्थिती बनी रही। जिले में काॅलेज रोड की विद्युत आपूर्ति एक दिन पहले गड़बड़ हो गई। पुराने ट्रांसफाॅर्मर के जलने से लोग बिजली के कारण परेशान रहे। बाद में बिजली विभाग ने ट्रांसफॉर्मर बदलने की प्रक्रिया में देरी को देखते हुए उपनिबंधक कार्यालय के आगे मोबाइल ट्रांसफार्मर खड़ा कर आपूर्ति शुरू कराई। अब रोड पर खड़ा यह ट्रांसफाॅर्मर जाम की स्थिति उत्पन्न कर रहा है। बृहस्पतिवार को बड़े वाहनों को निकलने में असुविधा के कारण जाम लग गया। यातायात पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जाम न लगे इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद