फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 18 किमी सफर का मनमाना किराया वसूल कर रहे चालक

Fri, 15 Mar 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर से सिसवा जाने वाले यात्रियों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। क्योंकि इस 18 किलोमीटर दूरी का सफर करने के लिए वाहन चालकों की ओर से मनमाना किराया वसूल किया जा रहा है। इतना ही नहीं दिन ढलने के बाद जरूरत पड़ने पर यहां से वाहन भी नहीं मिलता है। ऐसे में लोगों को मोटी रकम खर्च कर वाहन बुक कर सफर करना पड़ता है। लोगों की समस्याओं से परिवहन विभाग के जिम्मेदार बेखबर बने हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को सिसवा जाने के लिए टैक्सी स्टैंड पर खड़े यात्री मुस्तफा, बसंत, जनार्दन, सरस्वती देवी ने कहा कि इस सड़क पर रोडवेज बस की सुविधा नहीं है। यहां से सफर करने के लिए डग्गामार टैक्सी और ऑटो मिलती है। हालांकि ट्रेन पकड़ने सहित अन्य जरूरतों के लिए सिसवा अक्सर आना जाना लगा रहता है। वहीं यात्रियों की परेशानियों का फायदा उठाते हुए वाहन चालक 8 किलोमीटर की सफर के लिए 40 से 50 रुपये तक वसूली कर लेते हैं। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर दिन ढलते ही शहर से सिसवा के लिए कोई वाहन उपलब्ध नहीं रहते है। ऐसे में उन्हें मोटी रकम चुकता कर वाहन बुक करना पड़ता है। उसके बाद लोग जरूरी कार्य के लिए सफर करते है। ऐसे में तमाम यात्रियों को आर्थिक परेशानियां भी झेलनी पड़ती हैं। वहीं परिवहन विभाग की ओर से यात्री भार कम होने की बात कहकर इस सड़क पर बसों का संचालन नहीं कराया जाता है। इन लोगों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से इस समस्या का समाधान कराने की भी गुहार लगा चुके है। इस संबंध निचलौल बस स्टेशन प्रभारी ओमप्रकाश प्रसाद ने कहा की लोगों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए उच्चाधिकारियों से अवगत करा दिया गया है। जल्द समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें