फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मानकों की धज्जियां उड़ाकर वाहनों पर गन्ना लोड कर रहे हैं चालक

Sun, 04 Feb 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
घुघली में ट्राली पर जाता ओवर लोड गन्ना।
विज्ञापन
घुघली। क्षेत्र की सड़कों पर बिना रोकटोक ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। इससे हादसे का डर बना रहता है। कार्रवाई न होने से चालक मनमानी पर उतारु हैं। घुघली उप नगर से गन्ना लदी ओवरलोड ट्राला, ईंट लदी, ट्रैक्टर-ट्रॉली रोजाना आती जाती रहती हैं। क्योंकि, पिपराइच चीनी मिल का काटा उपनगर घुघली के समीप ही लगा है। इससे बड़े ट्राला ट्रैक्टर में ओवरलोड लड़कर भीड़ में उपनगर से पार करती है। घुघली निवासी लाल बाबू रौनियार, डाॅ. राधेश्याम मल्ल, रामू आदि ने बताया कि कभी कभी तो नीचे लटके बिजली के तार से परेशानी होती है। समस्या पर अधिकारी नहीं हैं। यही वजह है कि आए दिन दुर्घटना होती रहती है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनय कुमार बताया कि अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें