निचलौल। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि हरेडीह वार्ड निवासी हृदेश वर्मा छह अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन सिसवा मार्ग स्थित चंडी माता मंदिर गए थे। जहां उन्हें एक वाहन ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गए। घायल हृदेश के पिता रमेश वर्मा की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
-
घर से लापता हुआ बालक
निचलौल। थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में छह मई को एक घर से एक बालक लापता हो गया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। मिश्रवलिया गांव निवासी मजीद ने बताया कि उनका पोता नौशाद (10) घर से लापता हो गया है। उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। यह जानकारी थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने दी। संवाद