फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बागापार में 20 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, लोग परेशान

Tue, 09 Jul 2024 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बागापार में पिछले 20 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीणों के सामने छोटे नल का पानी पीने की मजबूरी हो गई है। वहीं लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

सिंदुरिया-रानीपुर सड़क निर्माण के दौरान ग्राम पंचायत बागापार में पाइपलाइन टूट गई थी, जिससे 28 टोलों पर 14 महीने तक पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर जैसे तैसे पेयजल की आपूर्ति तो शुरू कर दी गई, लेकिन कुछ दिन स्थिति ठीक रहने के बाद समस्या जस की तस हो गई। अब फिर ग्रामीणों के सामने पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्राम पंचायत का कहना है कि कई स्थानों पर पाइप क्षतिग्रस्त है। उसकी मरम्मत कराई जा रही है। शीघ्र की जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। ग्रामीण जितेंद्र साहनी, पप्पू वर्मा, दीपक जायसवाल, टुन्ना यादव, जिंटू पटेल, वीरेंद्र पासवान, अवधेश, संजय साहनी आदि ने बताया कि 20 दिनों से गांव में पेयजल की आपूर्ति ठप है। बरसात में जल स्तर ऊपर आ जाता है, जिससे छोटे नल का पानी पीने से लोगों में कई तरह की समस्याएं होती हैं। पेयजल की आपूर्ति के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार ने कहा कि क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत के लिए ग्राम पंचायत को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जलापूर्ति न होने से इन टोले के लोगों को हो रही परेशानी

बागापार। बागापार में 20 दिनों से पेयजल की आपूर्ति ठप है। जिससे बागापार, विशुनपुरवा, अमरुआ, बनहिया, शंकरपुर, किशोरपुर, बटौरा, करनहिया, कुर्मी टोला, शिवपुर, छावनी टोला, जनकपुर, बरगदवा, दलित बस्ती, नाई टोला, बेलहिया, सड़कहिया, बरईठवा, कोदईपुर, लखनपुर, पिपरा, लक्ष्मीपुर, अवधपुर, बहेरवा, रामपुर, बलिरामपुर आदि गांव के लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें