फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जुलूस निकालकर मनाई गई डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती

Wed, 17 Apr 2024 06:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर क्षेत्र के ग्राम सभा बागापार में मंगलवार को भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई। ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर लोगों को बाबा साहब के जीवन संघर्ष को बताया। जुलूस महाराजा अंजन महामाया बुद्ध विहार से प्रारंभ होकर बागापार गांव, बरईठवा, कोदईपुर, लक्ष्मीपुर, पिपरा, लखनपुर होते हुए पुनः बुद्ध विहार पर पहुंचा। जहां प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को किसी एक जाति के बंधन में नहीं बांधा जा सकता। वह एक सामान्य व्यक्ति नहीं बल्कि महापुरुष थे। गरीबों के उत्थान में डाॅ. आंबेडकर का योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है। बुद्ध विहार समिति के उपाध्यक्ष रोहित प्रसाद ने कहा कि भारतीय राजनीति के ऐतिहासिक परिदृश्य में डाॅ. आंबेडकर का उदय ऐसे जननेता के रूप में हुआ, जिन्होंने अपना सारा जीवन समाज की मुख्य धारा से विमुख जीवन यापन कर रहे वंचितों, शोषितों, पीड़ितों व दलितों के हक की लड़ाई में समर्पित कर दिया। कार्यक्रम का संचालन अनूप कुमार ने किया। इस अवसर पर बनारसी लाल, काशी प्रसाद, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अवधेश आनंद, दीपक बौद्ध मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें