फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज मथुरानगर आनंदनगर में बुधवार को स्ववित्त पोषित महाविद्यालय प्राचार्य परिषद का गठन हुआ। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य की उपस्थिति में पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें डॉ. गोविंदशरण सिंह को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष डॉ. बसंत नरायन सिंह, डॉ. अकलॉक हुसैन, डॉ. वीरेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री डॉ. अशोक भारतीय, कोषाध्यक्ष डॉ. धनिराम मौर्या, मंत्री पद पर डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ. विजय प्रताप यादव व कार्य समिति के लिए डॉ. अरविंद द्विवेदी, डाॅ. रामपाल यादव, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. अजय दूबे, डॉ. दिनेश पांडेय, डॉ. रामदरश मिश्रा और डॉ. नागेश्वर सिंह को चुनाव अधिकारी डॉ. रामाज्ञा सिंह द्वारा निर्वाचित किया गया। संचालन डॉ. रामदरश मिश्र ने किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. गोविंद शरण सिंह ने कहा कि स्ववित्त पोषित संगठन के शिक्षकों के हित के लिए हमेशा संघर्षशील रहेगा। इस दौरान डॉ. केपी सिंह, डॉ. मुरलीधर जायसवाल, डॉ. यशवंत सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश मौर्य मौजूद रहे।