महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खास निवासी रोबिना ने पति समेत सास ससुर पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। रोबिना ने बताया कि निकाह 25 अप्रैल 2018 को लक्ष्मीपुर खास निवासी वजीर आलम के साथ हुआ था। निकाह के समय दहेज दिया गया था। निकाह के कुछ दिनों बाद से ही पति वजीर, ससुर इसहाक, व सास जहरून निशा बाइक के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसके लिए रिश्तेदारों के माध्यम से कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन इसका उन लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा। बीते दो जुलाई को तीनों लोगों ने मिलकर मारा पीटा। लोगों के समझाने बुझाने के बावजूद भी घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति वजीर आलम, सास जहरूननिशा, ससुर इसहाक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद