फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोग ताना देते और मारते पीटते थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के बसहियां खुर्द निवासी अच्छेलाल यादव की बेटी अंजली की शादी 28 जून 2020 को बैरियां निवासी अरुण यादव के साथ हुई थी। शादी में नकदी समेत जेवरात, इलेक्ट्रानिक उपकरण, कपड़े व अन्य सामान दिए गए थे। कुछ दिन तक सबकुछ सामान्य तरीके से चल रहा था। कुछ दिनों बाद से पति अरुण, सास सावित्री, देवर अजय, ननद सुनीता, संगीता व सुधा आदि लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक लाख रुपये व एक बाइक की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उक्त लोग ताना देते और मारते पीटते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने उसे 20 जनवरी 2023 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अरुण, सावित्री, सुनीता, संगीता, सुधा व अजय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें