सिंदुरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नारायणपुर की एक युवती की शादी वर्ष 2020 में कोतवाली थाना क्षेत्र के लखिमा थरुआ में प्रदीप गुप्ता से हुई थी। पिता ने दहेज व सामान देकर लड़की का विदाई किया। कुछ दिनों तक सब सही रहा लेकिन कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष के दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी पति प्रदीप, ससुर रामसुरेश, सास नाम अज्ञात, ननद प्रतिमा,मंजू, बहनोई बृजेश व मधुसुदन के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। संवाद