फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Thu, 22 May 2025 06:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। बरगदवां थाना क्षेत्र के अमहवां निवासी महीदुननिशा की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। महीदुननिशा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी सात वर्ष पहले अमहवा निवासी सुहेल से हुई थी। पिता ने उपहार स्वरूप 1.90 लाख नकद, तीन सोने की अंगूठी, बर्तन व अन्य सामान दिया था। जबसे वह ससुराल आई पति सुहेल, जेठ रहीश, जेठानी नितारुन निशा और ननदोई-शौकत अली, निवासी कोनघुसरी, थाना पुरंदरपुर तीन लाख रुपये अतिरिक्त दहेज और बाइक के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच उसके दो बच्चों हो गए। लड़का फरहान व लड़की हसीना है। आरोप है कि ससुरालियों ने जान से मारने की धमकी देकर मुझे घर से बच्चों के साथ बाहर निकाल दिया। बरगदवां थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के अनुसार, पति, जेठ, जेठानी व ननदोई के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें