ठूठीबारी।
बेलवा गांव की एक विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर पति, सास, ससुर ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। परसामलिक थाना क्षेत्र के मरजादपुर पहाड़ी टोला निवासी शेराजुद्दीन पठान की पुत्री शबनम की शादी दो साल पहले ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के बेलवां निवासी अब्दुल रहीम के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दहेज की मांग को लेकर पति अब्दुल रहीम, ससुर आशिक अली, सास तैयबुनिशा ताना देने लगे। आरोप है कि दो फरवरी 2024 की सुबह पति अब्दुल रहीम, ससुर आशिक अली, सास तैयबुनिशा अतिरिक्त दहेज की बात को लेकर पिटाई कर दी तथा घर से बाहर निकाल दिए। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नीरज राय ने बताया कि आरोपी पति, ससुर, सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज हुआ है। संवाद