फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति, ससुर व जेठ पर दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीपुर के बड़ा टोला की एक महिला ने अपने पति, ससुर व जेठ के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार, देवीपुर के बड़ा टोला की निशा की शादी गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम रामडिहवा निवासी रामसजन पुत्र राजेन्द्र दास सिंह के साथ पांच वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों का चार साल का एक पुत्र भी है। ससुराल में पति, ससुर व जेठ सुनील सिंह निशा से अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। जबकि शादी में उसके पिता ने दान दहेज दिया था। इसी को लेकर तीन माह पूर्व उसको मारपीट कर घर निकाल दिया गया। तभी से वह मायके में रह रही है। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला की नामजद तहरीर पर पति रामसजन, ससुर राजेन्द्र सिंह व जेठ सुनील सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें