फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस

Fri, 07 Jul 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोठीभार पुलिस ने क्षेत्र के पकौली कला निवासी अनिता देवी की तहरीर पर पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


अनिता देवी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उनकी शादी सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्रामसभा भेड़िया निवासी दीपक पुत्र मुरारी के साथ हुई थी। शादी में पिता बीरबल ने दहेज में डेढ़ लाख रुपए नकद व सामान दिया था। संबंध ठीक चल रहा था। लेकिन अब पति, ससुर, सास व देवर एक लाख रुपए व एक बाइक की मांग को लेकर उसे मारने-पीटने के साथ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

दो अप्रैल की शाम लगभग चार बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज को लेकर मारपीटा और घर से निकाल दिया। मायकेवालों ने गोरखपुर में इलाज कराया। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि अनिता की तहरीर पर पुलिस ने पति दीपक, ससुर मुरारी, सास नगीना व देवर गोलू के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम के सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें