शादी की सालगिरह पर पत्नी अमृता पांडेय के साथ लैब टेक्नीशियन संघ महराजगंज के जिलाध्यक्ष देवेश कु
महराजगंज। लैब टेक्नीशियन संघ महराजगंज के जिलाध्यक्ष देवेश कुमार पांडेय ने अपनी शादी की सालगिरह पर पत्नी अमृता पांडेय के साथ जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। आधारशिला वृद्धाश्रम के संचालक प्रदीप कटियार ने भी रक्तदान कर देवेश को शादी की सालगिरह की बधाई दी। देवेश रोटी बैंक के संस्थापक एवं साहित्य सभा महराजगंज के संयोजक भी हैं। इस दौरान सीएमएस डॉ. एपी भार्गव, डॉ. एवी त्रिपाठी, डॉ. अनिकेत रंजन, नंदलाल तिवारी, आनंद पटेल, सुधीर त्रिपाठी, मुकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद