फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अभियान चलाकर करें किसानों के भूलेेख अंकन

Tue, 16 May 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ लाख किसानों के ई-केवाईसी व 48 हजार किसानों के आधार सीडिंग का कार्य अधूरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। किसान सम्मान निधि का लाभ अधिक से अधिक किसानों को दिलाने के लिए कृषि विभाग पहले करें। अभियान चलाकर किसानों का भूलेख अंकन व डाटा सुधार का कार्य कराएं। डेढ़ लाख किसानों के ई-केवाईसी व 48 हजार किसानों के आधार सीडिंग के अधूरे कार्य को पूरा कराएं।
ये निर्देश डीएम सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि सम्मान निधि के लिए सभी पंचायत सहायकों, एटीएम व बीटीएम की सहायता ली जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को लेखपालों के साथ बैठक कर समीक्षा कर भूलेख अंकन के कार्यों व विद्युत वसूली के संबंध में आरसी के मिलान में तेजी लाने के निर्देश दिए। भूमिहीन किसानों की सूची बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन राशन कार्डधारकों के पास विद्युत कनेक्शन नहीं है, कोटेदार उन्हें कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित करें। ग्राम पंचायतों में बनाए जाने वाले अमृत सरोवर की निगरानी सभी बीडीओ अपने स्तर से करते रहें, ताकि किसी शिकायत प्राप्त न हो। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार, एसडीएम मोहम्मद जसीम, महन मोहन वर्मा, मुकेश सिंह, अपर एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें