जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुरू हुआ शिक्षकों का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षक गणित किट का प्रयोग करते हुए प्रभावी ढंग से शिक्षण कार्य करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
ये बातें मास्टर ट्रेनर वरेश कुमार ने मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मेें शिक्षकों के प्रशिक्षण में कही। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण करें, जिससे कि ब्लॉक के अन्य शिक्षकों को भी बेहतर ढंग से जानकारी दी जा सके। रवि कुमार व सरिता त्रिपाठी ने भी विचार रखे। इसी प्रकार जीवन कौशल का प्रशिक्षण देते हुए शिक्षक प्रदीप निगम ने कहा कि जीवन को सफल व सुखद बनाने के लिए हमें अपने रहन-सहन को सुधारने का कार्य करना चाहिए। रवींद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे। सुरक्षा एवं संरक्षा विषयक प्रशिक्षण मेें दीपक गुप्ता, धनुषधारी व अमन पटेल ने ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को जानकारी दी।