फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: होमगार्ड फोटो खींचे तो मुस्कराइए नहीं... समझ लीजिए कट गया आपका चालान

Thu, 08 Jun 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों का पंजीकरण स्थानांतरित कराने के दौरान होती है जानकारी, नो पार्किंग-बिना हेलमेट के मामले ज्यादा आते हैं सामने
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। किसी भी चौराहे पर होमगार्ड या ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी फोटो खींचते दिखाई दें तो मुस्कराने की जरूरत नहीं है। वह तस्वीर नहीं ले रहे होते हैं, असल में वह आपके वाहन का चालान कर रहे होते हैं। यदि आप यह नहीं समझ रहे हैं तो एआरटीओ कार्यालय में चक्कर लगाना पड़ेगा। अधिक परेशानी तो तब होगी जब आप गाड़ी का ट्रांसफर कराने आरटीओ आफिस जाएंगे। वाहन का फाइल ट्रांसफर होने के बावजूद चालान होने के कारण फाइल लौटा दिया जाता है।
ऐसे कई मामले प्रतिदिन एआरटीओ कार्यालय में पहुंच रहे हैं। बुधवार को दोपहर बाद 1:27 बजे सोनपति देवी महिला महाविद्यालय के सामने चौराहे पर सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार, व मनोज वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी एक बाइक सवार बिना हेलमेट के मोबाइल फोन से बात करते पहुंचा तो यह टीम उसका चालान करने पहुंची, लेकिन सब इंस्पेक्टर ने समझा कर छोड़ दिया गया। कुछ होमगार्ड वाहन का पीछे से फोटो खींचकर वाहन का चालान कर रहे थे।
विज्ञापन

वाहन स्वामी को इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। सब इंसपेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि इस तिराहे पर नियमों का उलंघन, बिना हेलमेट, तीन सवारी, सहित अन्य मामले में प्रतिदिन 17 से 20 चालान किया जाता है। 1:35 बजे नगर सक्सेना चौराहे पर तीन होमगार्ड खड़े होकर अपने जरूरी कार्य निपटा रहे थे। यातायात निरीक्षक ने अपनी टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए। चौराहे से होकर बाइक पर तीन सवारी जाते दिखे। होमगार्ड ने उस बाइक को रोक लिया। इसके बाद उसका चालान किया गया।
निचलौल की तरफ से आ रहे मनोज अपने बाइक पर तीन सवारी के साथ आ रहे थे। जिन्हें होमगार्ड रोके उन्होंने अनुरोध किया, लेकिन इसका असर नहीं दिखा। इस वाहन का चालान किया गया। यह नजारा प्रतिदिन शहर में देखा जा रहा है। यातायात निरीक्षक ने बताया कि यहां प्रतिदिन 65 से 70 वाहनों का चालान किया जाता है।
..
कोट
यातायात व्यवस्थाओं के बेहतर संचालन के लिए नियमों के अनुसार ही चालान किया जाता है। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन स्वामी को रोकर उसके जरूरी दस्तावेजों को देखा जाता है। इसके बाद चालान किया जाता है।
गुलाब यादव, यातायात निरीक्षक
...
ऐसे मामले अक्सर सामने आ जाते हैं। जिनका मोबाइल नंबर अपडेट हैं, उसे तो तुरंत सूचना मिल जाती है। पुराने वाहनों के नंबर सही नहीं होते हैं। कई बार लोग नए-नए नंबर का इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से उन्हें सूचना नहीं मिल पाती है।
आरसी भारतीय, सहायक संभागीय अधिकारी महराजगंज
..
केस एक रफीउद्दीन ने अपने टैंपों को धर्मपुर निवासी रविंद्र के हाथों बेच दिया। बीते दिनों जब वह अपने वाहन का ट्रांसफर कराने पहुंचे तो जानकारी मिली की नियमों का उल्लंघन करने में वाहन का 2000 रुपये का चालन किया गया है।

केस दो
फतेअहमद अपनी बाइक को परतावल क्षेत्र के छातीराम निवासी रमावती देवी को बेच दिया। जब बाइक का स्थानांतरण कराने के लिए एआरटीओ कार्यालय पहुंचे तो जानकारी मिली कि बाइक का दो बार पहले ही चालान हो चुका है। पहला चालान बिना हेलमेट में एक हजार रुपये का कुशीनगर में किया गया है। दूसरी बार बिना हेलमेट में गोरखपुर में हुआ है।
...
चार माह में हुए हैं इतने चालान
आरोप चालान- जुर्माना
बिना हेलमेट- 7354 - 1385500
बिना सीट बेल्ट 4532 - 853500
मोबाइल से बात करने पर - 506 15000
नो-पार्किंग में- 3243 135500
बाइक पर तीन सवारी 376 - 36000
तेज गति पर 431 - 8000
शराब पीकर वाहन चलाना 53 000
अन्य - 2507 - 17000
कुल -19002 2450500
...
रोजाना आते हैं एक-दो मामले
एआरटीओ कार्यालय में प्रतिदिन चालान के एक-दो मामले आ रहे हैं। जिसमें वाहन स्वामी को उनके वाहन के चालान की जानकारी नहीं होती। ऐसे लोगों से पहले शमन शुल्क जमा कराया जाता है। इसके वाद ही वाहनों के अन्य जरूरी कार्य होते हैं।
विज्ञापन

दुर्गेश श्रीवास्तव, अधिवक्ता
...
नंबर अपडेट न होने से नहीं मिलती जानकारी
10 से 12 साल पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल फोन नंबर अपडेट नहीं कराया गया है। इससे वाहन स्वामी को वाहन का चालन होते समय जानकारी नहीं मिल पा रही है। वाहन चालक को इसकी जानकारी जरूर देनी चाहिए।
शकिल अहमद, अधिवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें