फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूताओं के इलाज में न बरतें लापरवाही : डॉ. केपी सिंह

Sat, 16 Mar 2024 05:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कृतपिपरा का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर साफ-सफाई करने और रजिस्टर दुरुस्त रखने के लिए मातहतों को निर्देशित किया। हिदायत दी कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ प्रसूताओं के इलाज में लापरवाही न बरती जाए। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. मनोज कुमार का कहना है कि इन दिनों अस्पताल पर बुखार, सर दर्द खुजली के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। सभी को उचित इलाज के बाद दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें