फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोहिन नदी के तटबंधों का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को लक्ष्मीपुर क्षेत्र के रोहिन नदी के तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ सुरक्षा से संबंधित तैयारियों का जायजा लेते हुए संवेदनशील स्थलों पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रोहिन नदी के जीरो पॉइंट से लगभग 4.9 किलोमीटर तक तटबंधों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने बीरबल टोला, अमहवा बाजार तथा आराजी सुबाइन क्षेत्र तक पहुंचकर तटबंधों की मजबूती, कटानरोधी कार्यों तथा बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी के किनारे स्थित संवेदनशील स्थलों की स्थिति की जानकारी ली और संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों को चिह्नित करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बाढ़ पूर्व किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें