फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीएम ने वृद्धों के साथ मनाई दिवाली बांटी मिठाइयां और उपहार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दीपावली पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आधारशिला वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने वृद्धजनों को मिठाई एवं उपहार वितरित किया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही एसडीएम फरेंदा और वृद्धाश्रम संचालकों को वृद्धजनों के समुचित देखभाल के विषय में आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने वृद्धजनों के स्वास्थ्य के नियमित परीक्षण और सर्दियों के दृष्टिगत ठंड से बचाव के लिए जरूरी उपाय करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका स्नेह, अनुभव और आशीर्वाद ही समाज को सही दिशा प्रदान करता है। इस अवसर पर वृद्धाश्रम परिसर में दीप जलाकर जिलाधिकारी ने स्वच्छता एवं प्रकाश का संदेश दिया। साथ ही महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
इस अवसर पर एसडीएम फरेंदा शैलेन्द्र गौतम, वृद्धाश्रम संचालक प्रदीप कटियार व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें