महराजगंज। डीएम संतोष कुमार शर्मा व एसपी सोमेंद्र मीणा ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। सभी बैरकों व बंदियों का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरकों में किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। जेल अधीक्षक ने बताया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है।