फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धूम-धड़ाके से आज मनेगी दिवाली रोशनी से नहाएंगे शहर से लेकर गांव

विज्ञापन
पटाखे छोड़ती बच्ची।
विज्ञापन
महराजगंज। दीपोत्सव का पर्व जनपद में सोमवार को भव्यता के साथ मनाया जाएगा। हर घर में इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। घर की सफाई, सजावट के साथ-साथ त्योहार के मद्देनजर आभूषण, कपड़ों के साथ पूजन के लिए किसी ने लक्ष्मी-गणेश की आकर्षण मूर्ति तो कुछ ने लक्ष्मी-गणेश की आकृति वाले चांदी के सिक्कों की खरीद की है। पारंपरिक दीप जलाने के साथ आज की रात आकर्षक मोमबत्तियां घर-द्वार की शोभा बढ़ाएंगी। जिले में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दीपोत्सव की तैयारी है। लगभग हर घर में त्योहार का उल्लास देखते ही बन रहा। महिलाओं, युवतियों व बच्चों में त्योहार का खास उत्साह बता रहा कि त्योहार में इनकी खास भूमिका रहने वाली है। घरों के सामने व आंगन में रंगोली भी बनाने की तैयारी युवतियों ने पूरी कर ली है। दिन डूबने के बाद पुरोहित मिट्टी के नये दीपों को संकल्प कराकर जलाने का क्रम ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू कराएंगे तो नगर क्षेत्र में भी मिट्टी के दीप बल्कि बिजली की लड़ियां व रंगबिरंगी मोमबत्तियों के प्रकाश में नहाएंगे। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कोई कसर न रहने पाए। आर्याव्रत ज्योतिष केंद्र के संस्थापक ज्योतिर्विद आचार्य लोकनाथ तिवारी ने बताया कि दीपावली 20 अक्तूबर को पूजा का समय पूरा दिन व रात में किया जाएगा। 21 अक्तूबर मंगलवार को स्नान दान की अमावस्या होगी 22 अक्तूबर को अन्नकूट और गोवर्धन पूजा होगी। 23 को भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें