महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र की पुलिस ने ग्राम सभा हड़तोड़वा निवासी वार्ड संख्या-10 के जिला पंचायत सदस्य हरीनाथ यादव को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। हरिनाथ यादव के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। सिंदुरिया थाने की पुलिस हरिनाथ यादव को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर चौकी पर ले आई। चौकी प्रभारी मिठौरा आलोक कुमार सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य को गैर जमानती वारंट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।