महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) और नगर निकाय के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक बुद्धा सभागार में हुई।
बैठक में पीएम. आवास, पीएम स्वनिधि योजना, एनयूएलएम, नगरोदय, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना एवं निर्माण कार्यों के साथ नगरीय निकायों की राजस्व व आय वृद्धि की भी समीक्षा जिलाधिकारी ने की। उन्होंने सभी निकायों में बारात घर और डिजिटल लाइब्रेरी निर्मित करने का निर्देश दिया। निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि विलंबित कार्यों में संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करें और जिन प्रकरणों में तीन नोटिस जारी हो चुका है, उनमें ब्लैक लिस्टिंग की कार्रवाई शुरू करें। संवाद