फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्वागत द्वार के विषय में जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

Sun, 28 Jan 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने ने अपर जिलाधिकारी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ मुख्यालय मार्ग के लिए प्रस्तावित स्वागत द्वार स्थल का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को स्वागत द्वार के डिजाइन और स्वरूप के विषय में आवश्यक निर्देश देते हुए जल्द से जल्द द्वार का डिजाइन और डीपीआर प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन

स्वागत द्वार मुख्यालय मार्ग पर स्थित महिला अस्पताल के निकट स्थापित होगा, जो लगभग नौ से 10 मीटर चौड़ा होगा। इस भारत का राष्ट्र चिह्न भी अंकित होगा। साथ ही इसपर लगे आकर्षक लाइट द्वार को भव्यता प्रदान करेंगे।
अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी की मंशा है कि महराजगंज को सुव्यवस्थित और आकर्षक रूप प्रदान किया जाए। इस संदर्भ में सुंदरीकरण के कई कार्य नगर में चल रहे हैं। इनमें पुरानी तहसील स्थित पार्क व योग ध्यान केंद्र और सक्सेना चौक पर क्लॉक टावर का कार्य प्रगति पर है। शीघ्र ही मुख्यालय मार्ग पर स्वागत द्वार का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एक्सईएन पीडब्ल्यूडी जीएस यादव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें