महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की ओर से जीएसटी की समीक्षा विभागीय अधिकारियों के साथ की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष केवल 50 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारी कार्यशैली को सुधारें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जिलाधिकारी ने 12.37 करोड़ के 1620 आरसी की फीडिंग न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तहसीलवार आरसी का विवरण प्रस्तुत करने और तत्काल अवशेष आरसी की फीडिंग को सुनिश्चित कराने के संदर्भ में निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जीएसटी की दरों के कम होने का लाभ उपभोक्ताओं को मिले।