महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए गठित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नई शिकायत रजिस्टर को भी देखा और निस्तारित शिकायतों की जानकारी ली। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संदर्भ में जरूरी निर्देश देते हुए नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें निर्देशित किया कि संबंधित एसडीएम से वार्ता करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि निस्तारण उचित समयसीमा के भीतर करें। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए शिकायतों का उचित निस्तारण बेहद अहम है। इसलिए नोडल अधिकारी सक्रिय रहकर शिकायतों का निस्तारण करें। संवाद