फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला स्तरीय टीम ने किया 67 आपत्तियों का निस्तारण

Sun, 24 Nov 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को डीएम की अध्यक्षता वाली समिति ने बोर्ड परीक्षा की प्रस्तावित सूची पर मांगी गई आपत्तियों का निस्तारण किया। जिलाधिकारी अनुनय झा के समक्ष सभी आपत्तियों की जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से रखी गई। आपत्तियों के साथ साक्ष्य न अपलोड करने के चलते आपत्तियों को विशेष महत्व नहीं दिया गया। 55 आपत्तियां थीं की उनके स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया जाए। इस आपत्ति पर डीएम ने कहा कि जब परीक्षा केंद्र बनाने के लिए आवेदन मांगे जा रहे थे, तब इन स्कूलों ने आवेदन करने की जरूरत क्यों नहीं समझी। उनके स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया जाए यह मांग है न कि आपत्ति। इसी प्रकार दूर बनाए गए परीक्षा केंद्र पर विचार किया गया व क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के लिए केंद्र बनाने की आपत्ति पर भी सदस्यों से मंत्रणा कर निर्णय लिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सभी आपत्तियों का सफल निस्तारण जिला स्तरीय समिति की मौजूदगी में शनिवार को कर दिया गया है। इसकी जानकारी बोर्ड को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें