फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आज, मेधावियों का होगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले के विभिन्न ब्लॉकों से 200 से अधिक खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। महराजगंज जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से रविवार को छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता होगी। इसमें जिले भर के विभिन्न स्थानों के 200 खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा दिखाएंगे। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से टॉप टेन खिलाड़ियों को अक्तूबर में नोएडा में होने वाले राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
जिले में दिन प्रति दिन ताइक्वांडो खिलाड़ियाें की संख्या बढ़ती जा रही है। कारण कि आत्मरक्षा के उपाय व खेल दोनों ही रूप में यह मजेदार है। ऐसे में छात्र हों या छात्रा, सभी का रुझान इस तरफ है। एसोसिएशन की ओर से सब जूनियर, कैडेट,जूनियर व सीनियर बालक व बालिका वर्ग में होने वाली इस प्रतियोगिता में सदर, नौतनवां, धानी, बृजमनगंज, पनियरा, मुजुरी, घुघली, सिसवा व निचलौल के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सभी वर्गों के खिलाड़ी एक- दूसरे पर श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए राष्ट्रीय प्रतियाेगिता के लिए स्थान सुरक्षित करने के लिए जोर लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रथम महराजगंज कप नामक ताइक्वांडो प्रतियोगिता रविवार को स्टेडियम में कराई जाएगी। खिलाड़ी अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेकर अपनी ख्रेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें।
अभिषेक कुमार विश्वकर्मा, सचिव महराजगंज जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें